30-Mar-2022 08:54 AM
5859
नयी दिल्ली, 30 मार्च (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:-
1664- सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का निधन।
1822- फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1867- अमेरिका ने रूस से अलास्का को खरीदा।
1919- महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
1949- राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया।
1981- अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।
1992- फिल्मकार सत्यजीत रे को आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी से नवाज़ा गया।
1997- कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।
2002- प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।
2003- लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा संगत के लिए खोला गया।
2005- मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
2010- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।
2017- दिल्ली के मशहूर रीगल सिनेमा हॉल को बन्द कर दिया गया।...////...