भारत का मलेशिया, इंडोनेशिया और सऊदी अरब को इंजीनियरिंग निर्यात हुआ दोगुना
29-Oct-2023 07:38 PM 6324
नई दिल्ली 29 अक्टूबर (संवाददाता) भारत का मलेशिया, इंडोनेशिया और सऊदी अरब को इंजीनियरिंग निर्यात इस वर्ष सितंबर में दोगुना हो गया वहीं कुल शिपमेंट में सात प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2023 में मलेशिया को इंजीनियरिंग निर्यात 17.83 करोड़ डॉलर रहा जबकि सितंबर 2022 में 8.9 करोड़ डॉलर रहा था। इसी अवधि में 14.36 करोड़ डॉलर की तुलना में इंडोनेशिया को शिपमेंट 28.57 करोड़ डॉलर रहा। सऊदी अरब को इंजीनियरिंग निर्यात सितंबर 2023 में 45.59 करोड़ डॉलर रहा, जो इसके पिछले वर्ष के 22.72 करोड़ डॉलर से 100.6 प्रतिशत अधिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^