भारत के लिये सोना जीतने वाले जेरेमी को योगी ने दी बधाई
31-Jul-2022 11:06 PM 8509
लखनऊ 31 जुलाई (AGENCY) राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने वाले जेरेमी लालरिननुंगा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। श्री योगी ने ट्वीट किया “ कामनवेल्थ गेम्स 2022 की भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर समूचे राष्ट्र का मानवर्धन करने वाले श्री राल्तेजेरेमी जी को हार्दिक बधाई आपका प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। विजय का यह क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है। जय हिंद।” गौरतलब है कि जेरेमी लालरिननुंगा ने राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 67 किलोग्राम भारवर्ग में रविवार को नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत का इन खेलों में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। जेरेमी लालरिननुंगा ने स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 140 किलोग्राम उठाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किलो वजन उठाकर कुल 300 किलोग्राम का नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^