भारत की अंडर-20 फुटबॉल टीम को ईरान ने 1-0 से हराया
27-Sep-2024 11:18 PM 2488
विएंतियाने (लाओस) 27 सितंबर (संवाददाता) भारतीय फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप जी मुकाबले में शुक्रवार को चार बार की चैम्पियन ईरान ने 1-0 से हराया। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारत की अंडर-20 टीम ने शानदार खेल का मुजाहिरा किया। लेकिन 88वें मिनट में ईरान के युसेफ माजराह ने भारतीय गोलकीपर प्रियांश दुबे को चौंकाते हुए गोल दाग कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ छह अंक लेकर ईरान ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^