भारत को 180 पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक विकेट पर 86 रन
06-Dec-2024 07:28 PM 2422
एडिलेड 06 दिसंबर (संवाददाता) मिचेल स्टार्क (छह विकेट) की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को पहली पारी में 180 रन के स्कोर पर समेटने के बाद एक विकेट पर 86 रन बना लिये है। दिन का खेल समाप्त होने के समय नेथन मैकस्वीनी (नाबाद 38) और मार्नस लाबुशेन (नाबाद 20) क्रीज पर थे। भारत के 180 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उस्मान ख़्वाजा और नेथन मैकस्वीनी की ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी धीमी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 24 रन जोड़े। उस्मान ख़्वाजा को जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। उस्मान ख़्वाजा ने 35 गेंदों में 13 रन बनाये। भारत ने आज पांच गेंदबाज मैदान में उतारे लेकिन सफलता केवल बुमराह को मिली। आज दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में एक विकेट पर 86 रन बना लिये है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^