‘भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेगा फ्रांस’
14-Jul-2023 10:28 PM 1790
पेरिस, 14 जुलाई (संवाददाता) भारत एवं फ्रांस ने अपनी रणनीतिक साझीदारी को आगामी 25 वर्षों तक बढ़ाने का एक रोडमैप आज तय किया और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच यहां द्विपक्षीय बैठक के बाद श्री मोदी ने अपने प्रेस वक्तव्य में कहा, “पेरिस जैसे खूबसूरत शहर में इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आभार प्रकट करता हूं। फ्रांस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी देता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^