भारत ने चीन पर 1-0 हराकर जीता बिहार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर का खिताब
20-Nov-2024 08:03 PM 4406
राजगीर, 20 नवंबर (संवाददाता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर कर बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 का खिताब अपने नाम किया। आज यहां राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन पर 1-0 की जीत दर्ज की। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक खेल मुजाहिरा किया और दीपिका ने (31वें) मिनट में गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। यह बढ़त भारत को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने में मदद की। हॉकी रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^