भारत ने छह साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया
30-Nov-2022 05:38 PM 2112
एडिलेड, 30 नवंबर (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी मिनट में गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की शृंखला का तीसरा टेस्ट बुधवार को 4-3 से जीत लिया। भारत ने छह साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में हरमनप्रीत (12वां), अभिषेक (47वां), शमशेर सिंह (57वां) और आकाशदीप (60वां मिनट) ने गोल किये। ऑस्ट्रेलिया के गोल जैक वेल्श (25वां), ऐरन जलॉस्की (32वां) और नेथन एफरॉम्स (59वां मिनट) ने दागे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^