भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 125 रनों का लक्ष्य
10-Nov-2024 10:40 PM 8905
कबेखा (दक्षिण अफ्रीका) 10 नवंबर (संवाददाता) हार्दिक पंड्या (नाबाद 39), अक्षर पटेल (27) और तिलक वर्मा (20) रनों की पारियों के दम पर भारत ने रविवार को दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां सेंट जॉर्ज्स पार्क कबेखा में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 15 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। संजू सैमसन (शून्य), अभिषेक शर्मा (चार) और सूर्यकुमार यादव (चार) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद आखिरी तक रन बनाने के लिए तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। तिलक वर्मा ने 20 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (20) रन बनाये। अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में चार चौके लगाते हुये (27) रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह (9) रन बनाकर आउट हुये। हार्दिक पंड्या ने चार चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 39) रन बनाये। अर्शदीप सिंह सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^