भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया
09-Nov-2024 06:07 AM 8554
डरबन 08 नवंबर (संवाददाता) संजू सैमसन (107)और तिलक वर्मा (33) रनों की शानदार पारियों के बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 44 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। कप्तान एडन मारक्रम (8) को अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर अपना शिकार बनाया। चौथे ओवर में आवेश खान ने ट्रिस्टन स्टब्स (11) को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करा दिया। रायन रिकलटन (21) को वरूण चक्रवर्ती ने आउट किया। इसके बाद चक्रवती ने 12वें ओवर में हाइनरिक क्लासन (25) और इसी ओवर में डेविड मिलर (18) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। 13वें ओवर में रवि बिश्नोई ने पैट्रिक क्रूगर (एक) का शिकार किया। इसी ओवर में बिश्नोई ने ऐंडिले सिमेलाने (6) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। भारतीय गेंदबाजों लगातार दो ओवरों में दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट झटकर मैच अपने शिकंजे में ले लिया है। 15वें ओवर में बिश्नोई ने मार्को यानसन (12) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया। सूर्यकुमार यादव ने गेराल्ड कोएत्जी (23) को रनआउट किया। 18वें ओवर में पांचवीं गेंद पर आवेश खान ने केशव महाराज (5) को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका की पारी का 141 के स्कोर पर अंत कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^