भारत ने श्रीलंका को दिया 138 रनों का लक्ष्य
30-Jul-2024 09:47 PM 3597
पल्लेकल 30 जुलाई (संवाददाता) शुभमन गिल (39), रियान पराग (26) और वॉशिंगटन सुंदर (25) रनों की पारियों के दम पर भारत ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया हैं। आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में यशस्वी जयसवाल (10) का विकेट गवां दिया। अगले ओवर में संजू सैमसन (शून्य) चौथे ओवर में रिंकू सिंह (एक) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। हालांकि इस दौरान शुभमन गिल एक छोर थामे रहे। बल्लेबाजी करने आये कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ पारी संभालने का प्रयास किया, छठें ओवर में असिथा फर्नांडो ने सूर्यकुमार यादव (8) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। शिवम दुबे (13) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद गिल और रियान पराग के बीच छठें विकेट लिये 54 रनों की साझेदारी हुई। छठे विकेट के रूप में शुभमन गिल 37 गेंदों में (38) रन बनाकर आउट हुये। वहीं रियान पराग ने 18 गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुये 26 रनों की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर 18 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुये। रवि विश्नोई (8) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^