भारत ने उ. कोरिया में नया राजदूत नियुक्त किया
16-Jun-2025 11:07 PM 2951
नयी दिल्ली, 16 जून (संवाददाता) भारत ने उत्तर कोरिया में अपने नये राजदूत की नियुक्ति कर दी है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि पराग्वे की राजधानी असुनसियन स्थित भारतीय दूतावास के प्रभारी श्री ऐलावाती लोंगकुमेर को डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। आशा है कि वह जल्द ही नया कार्यभार संभाल लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने दो जुलाई 2021 को उत्तर कोरिया में अपना दूतावास बंद कर दिया था उस दौरान वहां अतुल गोतसुर्वै बतौर राजदूत तैनात थे। उत्तर कोरिया के साथ भारत के राजनयिक संपर्क मार्च 1962 में स्थापित किए गए थे। इसके अलावा उत्तर कोरिया में भारत का वाणिज्यिक दूतावास 1968 में स्थापित किया गया था। इसके बाद 10 दिसंबर 1973 को दोनों देशों के बीच में औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए गए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 1950 से 1953 तक चले कोरियाई युद्ध के समय संयुक्त राष्ट्र ने भारत की अध्यक्षता में नौ सदस्यी राष्ट्रों का एक आयोग गठित किया था। मेजर जनरल के एस थिमैया की अध्यक्षता वाले इस आयोग ने दोनों देशों के बीच में युद्धबंदियों के आदान प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के निकट भविष्य में भारत की यात्रा पर आने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^