भारत से काजू का निर्यात अब बांग्लादेश में भी
28-Nov-2023 06:46 PM 1902
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (संवाददाता) भारत से काजू का निर्यात पड़ोसी बंगलादेश को भी शुरू हो गया है। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी। वाणिज्य मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा है कि 23 नवंबर को राष्ट्रीय काजू दिवस पर बंगलादेश के साथ कतर, मलेशिया और अमेरिका के लिए अपने काजू की खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार बंगलादेश को ओडिशा से काजू की पहली खेप प्राप्त हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^