भारत-बांग्लादेश सीमा से दो तस्कर गिरफ्तार
22-Mar-2024 07:27 PM 7473
नयी दिल्ली 22 मार्च (संवाददाता) सीमा सुरक्षा बल के मुस्तैद जवानों ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा से दो भारतीय नागरिकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम अखिल मंडल और आशापूर्णा तेली है। अखिल मंडल को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह भारत से बांग्लादेश में शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। उसके कब्जे से 20 बोतल शराब, एक मोबाइल, भारतीय मुद्रा में 15 रूपये तथा एक साइकिल बरामद की गयी जबकि आशापूर्णा तेली को भारत से तस्करी के लिए अपनी मोटर साइकिल पर बांग्लादेश चीनी ले जाते समय पकड़ा गया । उसके पास से दस किलोग्राम चीनी, भारतीय मुद्रा में पांच रूपये तथा एक मोटर साइकिल बरामद हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^