भारत- ब्राजील ने समुद्री सुरक्षा सहयोग बढाने के उपायों पर चर्चा की
21-Aug-2024 08:37 PM 6465
नयी दिल्ली 21 अगस्त (संवाददाता) भारत और ब्राजील ने साझा समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर निपटने तथा समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढाने के उपायों पर चर्चा की है। भारत की यात्रा पर आये ब्राजील नौसेना के कमांडर एडमिरल मार्कोस सैम्पाइओ ओलसेन ने बुधवार को यहां नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की और परिचालन संबंधी गतिविधियों, तकनीकी सहयोग तथा प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^