भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ फ्रांस में शुरू
19-Jun-2025 11:03 PM 6087
नयी दिल्ली 19 जून (संवाददाता) भारत और फ्रांस के बीच हर दो वर्ष में होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ बुधवार को फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कैवेलरी में शुरू हुआ। शक्ति के आठवें संस्करण में भारतीय सेना की टुकड़ी में 90 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य शाखाओं और सेनाओं के सैनिक कर रहे हैं। फ्रांसीसी टुकड़ी में भी 90 कर्मी शामिल हैं जिनका प्रतिनिधित्व 13वीं विदेशी सेना हाफ-ब्रिगेड (13 डीबीएलई) कर रही है। शक्ति अभ्यास भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य अंतर-संचालन, परिचालन समन्वय और आपसी समझ को बढ़ाना है। उद्घाटन समारोह में फ्रांस में भारत के सैन्य अताशे ब्रिगेडियर वीरेश थापर और भारतीय दल के कमांडर कर्नल एचवी कालिया सहित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व 13 डीबीएलई के कमांडर कर्नल बेंजामिन ब्रूनेट और डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कैस्टिलो ने किया। दोनों पक्षों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभ्यास भारत और फ्रांस के सशस्त्र बलों के बीच गहन सहयोग और आपसी सम्मान को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि यह अभ्यास न केवल दोनों सेनाओं की परिचालन तैयारियों को बढ़ाएगा बल्कि बढ़ती भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^