भारत-वियतनाम सांस्कृतिक संबंध बहुत गहरे हैं: शेखावत
05-Jun-2025 11:40 PM 9241
नयी दिल्ली, 05 जून (संवाददाता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को वियतनाम की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ सदस्य गुयेन त्रांग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से यहां मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा हुई। श्री शेखावत ने वियतनाम में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए पहुंचे लगभग 1.4 करोड़ श्रद्धालुओं का उल्लेख करते हुए इसे भारत-वियतनाम सांस्कृतिक संबंधों की गहरायी का प्रमाण बताया। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा वियतनाम के ऐतिहासिक ‘माई सन मंदिरों’ के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानों, बौद्ध सर्किट, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और 200 से अधिक छात्रवृत्तियों जैसे प्रयासों के माध्यम से आपसी विश्वास और सहयोग में निरंतर वृद्धि हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^