भारतीय और विश्व इतिहास में 01अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
01-Aug-2023 09:58 AM 5977
नयी दिल्ली, 01 अगस्त (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 01अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1914 - जर्मनी द्वारा प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत 1995 - हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की। 2000 - ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं। 2004 - श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या 'मैन आफ़ द सिरीज' बने। 2005 - सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया। 2006 - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की। 2007 - वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते। 2008 - अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^