भारतीय और विश्व इतिहास में 08 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है
08-Aug-2023 09:09 AM 1281
नयी दिल्ली 08 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अगस्त की घटनाएं इस प्रकार है:- 1509- विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी। 1549- फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1609- वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्यारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया। 1700- डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर। 1771- इंग्लैंड में हॉर्शम में पहला रिकॉर्ड शहर क्रिकेट मैच खेला गया। 1786- अमरीकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दसमलव प्रणाली को स्वीकार किया। 1839- बीटा थिता पिई ऑक्सफ़ोर्ड, ओहियो में स्थापित की गयी। 1864- जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई। 1887- अंतोनियो गज़मैन ब्लैंको वेनेजुएला ने फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपनी अवधि पूरा किया। 1899- एटी मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया। 1900- बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत हुई। 1919- रावलपिंडी संधी में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी। 1942- महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। 1945- सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1988- नौ साल के लंबे युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी अफगानिस्तान से शुरू हुई। 1991- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी। 1994- इजराइल और जॉर्डन को जोड़ने वाला (लिंक) रोड खुला। 2004- जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता। 2007- एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री 2007 में बने। 2010- तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं। 2013- पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^