भारतीय और विश्व इतिहास में 13 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है
13-Jul-2022 08:38 AM 8857
नयी दिल्ली 13 जुलाई (AGENCY) भारतीय और विश्व इतिहास में 13 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:- 1534- ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया। 1645- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस का शासक बना। 1803- राजा राम मोहन राय और एलेक्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया। 1882- रूस में ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई। 1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने पहली बार ब्रिटिश सामान के बहिष्कार का सुझाव दिया। 1929- जतिन्द्र नाथ दास ने भूख हड़ताल शुरू की। 1932- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म। 1977- जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देने पर रोक लगा दी। 1998- भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का पहला ए.टी.पी. ख़िताब जीता। 2000- फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा। 2004- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा व्यक्त की। 2006- ईरान का परमाणु बम मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपा गया। 2011- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तीन बम विस्फोट हुए। 2016- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने इस्तीफा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^