भारतीय और विश्व इतिहास में 14 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
14-Sep-2022 08:08 AM 6962
नयी दिल्ली 14 सितम्बर(संवाददाता) भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 14 सितंबर को होने वाली घटनाएं इस प्रकार है.. 1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। 1833 : विलियम बेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आया। 1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या। 1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया। 1923 : प्रसिद्ध कानूनविद् एवं भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का शिकारपुर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ। 1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया। 1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा। 1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की। 1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। 2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया। 2000 : तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया। 2001 : अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका ने 40 अरब डॉलर मंजूर किए। 2007 : जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया। 2008 : रुस के पेर्म हवाई अड्डे पर एयरोफ़्लोट विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत। 2011 : तमिलनाडु में एक ट्रेन के ट्रैक पर खड़ी ट्रेन से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हुई और 70 अन्य घायल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^