भारतीय और विश्व इतिहास में 15 जुलाई की घटनाएं
15-Jul-2023 09:15 AM 8465
नयी दिल्ली 15 जुलाई (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 15 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:- 1611- आमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म। 1795- ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया। 1840- शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविदअंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म। 1883- प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म। 1885- आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता का जन्म। 1903- भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म। 1904- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना। 1909- आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म। 1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई। 1925- प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म। 1926- बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई। 1937- हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म। 1962- अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था। 1967- मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन। 1984- पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था। 2000- सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा भारतीय सैनिको को मुक्त कराया गया। 2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई। 2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन। 2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया। 2017- गणित का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^