भारतीय और विश्व इतिहास में 16 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
16-Sep-2024 09:17 AM 8062
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 16 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं 1630 : मैसाच्युसेट्स के इलाके शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया, जो अब अमेरिका का प्रमुख शहर है। 1795 : ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया। 1810 : निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया। 1821 : मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। 1848 : फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया। 1861 : ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की। 1906 : नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की। 1908 : 'जनरल मोटर्स निगम' की स्थापना की गई। 1916 : भारत रत्न शास्त्रीय गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म। 1947 : टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत। 1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया। 1975 : केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 1975 : पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की। 1978 : जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित। 1986 : दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोग मारे गए। 2003 : भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया। 2007 : पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया। 2007 : वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत। 2008 : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया। 2009 : दुनियाभर में भारत को एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले ‘अतुल्य भारत अभियान’ को ब्रिटिश सरकार ने पुरस्कृत किया। 2013 : वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की। 2014 : इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा। 2020 : विदुषी, लेखिका और कलाविद डॉ. कपिला वात्स्यायन का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^