भारतीय और विश्व इतिहास में 17 जुलाई की घटनाएं
17-Jul-2023 09:49 AM 2478
नयी दिल्ली 17 जुलाई (संवाददाता)भारतीय और विश्व इतिहास में 17 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:- 1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी। 1489 – निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया। 1549 – यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को बाहर निकाला गया। 1712 – इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किया। 1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारों का पहला फोटोग्राफ लिया। 1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। 1898 – स्पेन की सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया। 1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए। 1917 – जॉर्ज पंचम ने परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था। 1918- रूस के जार निकोलस द्वितीय और उनके परिवार की हत्या कर दी गई। 19।9 – यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई। 1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए। 1936- स्पेन में सिविल वॉर की शुरुआत हुई, जो 3 साल तक चलता रहा। 1943 – ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया। 1948: भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली। 1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत।1947: भारतीय यात्री जहाज एसएस रामदास एक समुद्री तूफान की चपेट में आ गया। हादसे में जहाज में सवार 713 यात्रियों में से 690 की मौत हो गई। 1950 – भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना पंजाब के पठानकोट शहर के पास हुई। 1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए। 1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने। 1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया। 1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे। 1995 – फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया। 1996- तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया। 2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा। 2008 – अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत। 2014- मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट को रूस समर्थक अलगाववादियों ने मिसाइल के जरिए गिरा दिया। हमले में फ्लाइट में सवार सभी 283 यात्रियों की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^