12-Sep-2024 10:22 AM
4620
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (संवाददाता) भारतीय और विश्व के इतिहास में 12 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1217: फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौता किया।
1398: तैमूरी राजवंश का शासक तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635: स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786: लार्ड कॉर्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ बने।
1873: पहले व्यवहारिक टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
1909: जर्मन रसायनशास्त्री र्फिट्स हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।
1922: पावो नुरमी ने 5000 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1923: दक्षिणी रोडेशिया (अब जिम्बाब्वे) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1928: फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1931: महात्मा गांधी गोलमेज सम्मेलन में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे।
1938: एडॉल्फ हिटलर ने चेकोस्लोवाकिया के सुडेनलैंड क्षेत्र के जर्मनों के लिए स्वायत्तता और आत्मनिर्भरता की मांग की।
1940: फ्रांस के लास्कॉक्स में गुफा चित्रों की खोज की गई।
1944: अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1948: भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
1959: तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966: भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968: अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने की घोषणा की।
1977: दक्षिण अफ्रीकी विरोधी नस्लवादी कार्यकर्ता स्टीव बिको की पुलिस हिरासत में मौत।
1987: इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991: अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
1997: 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।
2000: न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ हुआ।
2001: अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006: सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2007: रूस ने नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम (इको फ्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2010: लेडी गागा और एमिनेम ने 27वां एमटीवी विडियो संगीत पुरस्कार जीता।
2012: एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।
2017: ब्रिटेन में जेरेमी कॉर्बिन लेबर पार्टी के नेता चुने गए।...////...