23-May-2024 10:19 AM
1219
नयी दिल्ली, 23 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास मं 23 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1568 - नीदरलैंड ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1592 - वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को धर्म विरोधी बताकर गिरफ्तार किया गया, उन्होंने कहा कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है, न कि सूर्य पृथ्वी के चारों ओर घूमता है।
1707 - सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ।
1848 - ओटो लिलिएनथाल का जन्म। राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया।
1915 – इटली ने मित्र राष्ट्रों-ब्रिटेन, फ्रांस और रूस की ओर से प्रथम विश्व युद्ध में प्रवेश करते हुए, ऑस्ट्रिया-हंगरी पर युद्ध की घोषणा की।
1919 - जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म।
1923 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार अन्नाराम सुदामा का जन्म।
1930 – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्ववेत्ता राखालदास बंधोपाध्याय का निधन।
1934 – ऑटो-लाइट स्ट्राइक टोलेडो की लड़ाई समाप्त हुई।
1948 – यूएस कंसुल जनरल के थॉमस सी वासन की हत्या इजराइल के यरूशलेम में हुई।
1949 – जर्मनी के संघीय गणराज्य के लिए मूल कानून घोषित किया गया।
1951 - चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा किया।
1994 - सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मृत्यु।
1995 – जावा प्रोग्रामिंग भाषा का पहला संस्करण जारी।
2004 - बंगलादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 लोगों की मौत।
2006 – अलास्का स्ट्रेटोवोल्केनो माउंट क्लीवलैंड में विस्फोट।
2008 - भारत ने मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया।
2010 - उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना।
2013 – स्कागिट नदी पर इंटरस्टेट-पांच पुल वाशिंगटन के मांउंट वर्नोन में गिर गया।
2014 – कैलिफोर्निया विश्विद्यालय, सांता बारबरा के परिसर के पास एक हत्याकांड में अपराधी समेत सात लोग मारे गए और 14 घायल हुए।
2015 – टेक्सास और ओकलाहोमा में एक बवंडर और अचानक आयी बाढ़ से 46 लोगों की मौत।
2016 – इसरो ने श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से स्वदेश निर्मित स्पेस शटल आरएलवी-टीडी को लॉन्च किया।
2017 – फिलीपीन के राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेरे ने मारवी में म्यूट हमले के बाद मिंडानाओं में मार्शल लॉ घोषित किया।
2023 – टोक्यो ओलपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर 1 जेवेलिन थ्रोअर बनने वाले देश के पहले एथलीट बने।...////...