01-Mar-2024 10:23 AM
4592
नयी दिल्ली, 01 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1996 - विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
1999 - मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
2000 - मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2001 - उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तोइबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
2002 - यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, 'यूरो' अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
2004 - रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे।
2005 - सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित।
2006 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 - अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
2008- उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा।
2008- निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
2008-वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
2010- भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
2010-हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।...////...