भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
03-Oct-2024 09:06 AM 8889
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1657: फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया। 1735 : फ्रांस और सम्राट करेल छठे ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1831 : मैसूर पर ब्रिटेन ने कब्जा किया। 1880 : पहले मराठी संगीत नाटक संगीत शाकुन्ताल का पुणे में मंचन किया गया। 1866 : इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया। 1901 : मोटर साइकिल रेसिंग की शुरुआत जापान में हुई। 1932 : इराक को यूनाइटेड किंगडम से आजादी मिली। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1920 में यूके ने इराक पर कब्जा किया था। 1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया। 1977 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। 1978 : कोलकाता में पहले और दुनिया में दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ। 1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया। 1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए। 1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। 1994 : भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया। 2003 : पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया। 2004 : लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा। 2008 : टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की। 2018 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया। 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग’’ का उद्घाटन किया। 2021: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^