03-Jun-2024 09:34 AM
1815
नयी दिल्ली, 03 जून मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:-
1867: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म।
1901 : ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।
1915 : ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।
1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ का आयोजन।
1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म।
1930: पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म।
1943: संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947: ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।
1959: सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया।
1972 : देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया।
1974: बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।
1985 : भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया।
1999: हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन।
2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।
2014: पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन।...////...