03-Jul-2024 07:23 AM
6460
नयी दिल्ली, 03 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1661: पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।
1698: ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1720: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1746: मुगल सम्राट के आदेश पर बाबा बंदासिंह बहादुर को फांसी दी गई।
1751: स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाया।
1760: मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1767: पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई, मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटैरन फिलिप कार्टेर्ट की आज्ञा के अनुसार एक अभियान यात्रा पर थे।
1778: प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।
1819: अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ।
1876: मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
1883: महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म हुआ।
1886: न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1884: स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।
1897: इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
1908: ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।
1928: जेएल बेयर्ड ने लंदन में पहली बार रंगीन टेलिविजन का प्रसारण किया।
1941: भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।
1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।
1951: न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।
1962: अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म।
1971: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।
1996: हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का निधन।
2000: लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004: रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन विजेता बनीं।
2005 महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन का मिश्रित जोड़ी ख़िताब जीता था।
2006: स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
2008: न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू।
2018: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया गया।
2019: भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म 'सिंह' ने मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार जीता।...////...