भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
03-Mar-2022 08:14 AM 7316
नयी दिल्ली 03, मार्च (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1575- मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाल की सेना को परास्त किया। 1707- छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन, बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली। 1839- टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म हुआ। 1919- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक हरिनारायण आप्टे का निधन। 1923 - टाइम पत्रिका का पहला प्रकाशन हुआ। 1983- सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नयी दिल्ली में संपन्न हुआ। 1992- तुर्की के कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 लोग मारे गये। 2005 - यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय लिया। 2006 - फिलीपींस में आपातकाल हटाया गया। 2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। 2009 - पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं। 2013 - संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाने का ऐलान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^