03-May-2024 09:24 AM
1758
नयी दिल्ली 03 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1660-स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1764-बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।
1765-फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1845-चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
1896-भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी के कृष्ण मेनन का जन्म।
1913-पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919-अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
1930-राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म।
1951-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म।
1955-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म
1961-कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
1965-कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1969-भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन।
1977-गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।
1981-भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन।
1989-देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।
1993-संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।
1998-'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002-अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।
2003-आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2004-वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
2005-भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन।
2006-पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2006-भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन।
2008-टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
2008-पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।
2013-चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।
2016-कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।
2016-63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।
2021-भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ जगमोहन मल्होत्रा का निधन।...////...