भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
03-Nov-2024 10:03 AM 2003
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 644 – दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी। 1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया। 1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की। 1618 – छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। 1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई। 1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये। 1857 – नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश। 1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया। 1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली। 1918 – पोलैंड रूस से स्वतंत्र हुआ 1933 – अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का जन्म। 1936 – फ्रेंकलिन डी. रूजवेल्ट अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। 1938 – ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई। 1946 – जापान के संविधान को सम्राट की सहमति से अपनाया गया। 1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया। 1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम की कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंची वह पहली जीवित प्रणी थी। 1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बॉन्ड स्कीम की घोषणा की। 1984 – भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत। 1988 – वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया। 1992 – बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने। 1997 – जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ। 2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी। 2001 – अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया। 2002 – नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। 2003 – पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर। 2004 – अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया। 2006 – भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ। 2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की। 2014 – अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^