भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनाएं
03-Nov-2022 08:38 AM 4835
नयी दिल्ली 03 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:- 1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की। 1618 – छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। 1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये। 1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई। 1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये। 1857 – नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश। 1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबॉल क्लब अस्तित्व में आया। 1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली। 1911- लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरूआत की। 1933- अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्मदिन। उन्होंने कल्याणकारी अर्थव्यवस्था और सामाजिक चयन की थ्योरी देकर समाज के निर्धनतम सदस्यों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया। 1938-‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई। 1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया। 1957- सोवियत संघ ने लाइका नाम की कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंची वह पहली जीवित प्राणी थी। 1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी। 1984 – भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत। 1988- वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया। 1992 – राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने। 1997 – जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ। 2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी। 2001 – अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया। 2002 – नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। 2003 – पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर। 2004 – अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया। 2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की। 2011 – फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^