भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
04-Mar-2024 09:20 AM 5464
नयी दिल्ली 04 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1879-लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना. यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था। 1883-दरबान सिंह नेगी प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार "विक्टोरिया क्रॉस" मिला , का जन्म। 1921-असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई। 1922-प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म। 1931-ब्रिटिश वायसराय, गर्वनर जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी (महात्मा गाँधी) में भेंट राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा। 1939-भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का निधन। 1941-भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रमोद काले का जन्म। 1951-नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन। 1961-भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया। 1980-भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म। 1998-भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त। 1999-संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पत्नी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा। 2001-तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई। 2002-राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर, अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 लोग मरे। 2003-नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये। 2008-तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायकों ने आन्ध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया। हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया। 2009-राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला के मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी। राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया। 2011-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक अर्जुन सिंह का निधन। 2016-भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का निधन। 2022-ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^