भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
04-Nov-2023 12:12 PM 3221
नयी दिल्ली 04 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:- 1509- अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने। 1619- फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने। 1822- दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ। 1856- जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने। 1875- अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुई। 1911- अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर। 1929- प्रख्यात गणितज्ञ शकुन्तला देवी का जन्म हुआ। 1946- 43 देशों के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन गठन हुआ। 1954- दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना की गई। 1957- ऑस्ट्रेलिया के 28वें प्रधानमंत्री टोनी एबॉट का जन्म हुआ। 1970- कत्थक सम्राट पंडित शंभू महाराज का निधन हुआ। 1984- ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने। 1980- अमेरिका में रोनाल्ड रीगन ने राष्ट्रपति का चुनाव जीता। 1997- सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया। 2000- संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित। 2002- चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये। 2003- श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया। 2008- बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने। 2015- पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए। 2020- टाइग्रे युद्ध की शुरुआत टाइग्रेयन विद्रोहियों द्वारा इथियोपियाई कमांड सेंटरों पर हमले शुरू करने से हुई ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^