भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
04-Feb-2024 08:21 AM 8292
नयी दिल्ली 04 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1628-शाहजहाँ को आगरा में मुग़ल बादशाह का ताज पहनाया गया। 1797-इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये। 1847-मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी। 1881-लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था। 1895-अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ। 1920-लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू। 1922-भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक) पंडित भीमसेन जोशी का जन्म। 1924-महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया। 1932-न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ। 1938-प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक बिरजू महाराज का जन्म। 1948-सिलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1960-भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान का निधन। 1965-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1973-भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहरलाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था। 1976-ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए। 1978-जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण। 1990-केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित हुआ। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई। 1993-भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक दौलत सिंह कोठारी का निधन। 1994-अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये। 1996-दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। 1997-इजरायल की सेना के दो हेलीकाप्टर उत्तरी इजरायल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोग मारे गए। 1998-अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु। 2000-पहली बार 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया गया। इसका उद्देश्य दुनिया भर में कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना था। 2001-तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे। 2003-यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया। 2004-फेसबुक लांच। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना। 2006-अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा। 2007-अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला। 2008-उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की। 2009-गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी। 2014-माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना। 2021-चौरी चौरा संघर्ष 100 साल पूर्ण हुये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शताब्दी समारोह' की शुरुआत की। 2023-प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका वाणी जयराम का निधन। उन्हें "आधुनिक भारत की मीरा" भी कहा जाता था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^