भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
03-Sep-2025 12:10 PM 2919
नयी दिल्ली 03 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1665-मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जयसिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए। 1781-स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी। 1825-भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म। 1888-गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की। 1944-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया। 1946-भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया। 1952-भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ऋषि कपूर का जन्म। 1967-6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगों की मौत। 1969-उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान। 1982-भारतीय राज्य असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ गौरव गोगोई का जन्म। 1985-73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे। 1997-भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार धर्मवीर भारती का निधन। 1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ संबंध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी। 1999-ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया। 2000-श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये। 2001-श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया। 2005-लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार। 2006-ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली 'स्टिंगरे' के काटने से निधन। 2007-ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया। 2008-मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया। 2009-गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया। 2012-पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया। 2015-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री विल्फ़्रेड डिसूजा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^