भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
05-Oct-2023 09:32 AM 5308
नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1524-भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म। 1864-कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत। 1890-समाज सुधारक तथा स्वतन्त्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म। 1915-बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया। 1946-पहले कान फिल्म समारोह का समापन। 1948-तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत। 1954-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गुरुदास कामत का जन्म। 1962-जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई। 1981-हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन। 1988-ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी। 1989-न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी। 1995-आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा। 1997-भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर 'चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट' का ख़िताब जीता। 1999-भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया। 2000-यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह। 2001-पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया। 2003-भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोंस का निधन। 2004-पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया। 2005-खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर। 2007-नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। 2008-केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 'सेतु समुंद्रम परियोजना' के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया। 2011-एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^