भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 नवंबर की प्रमुख घटनाएं
05-Nov-2022 09:15 AM 2802
नयी दिल्ली 05 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:- 1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया। 1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर। 1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया। 1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष। 1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया। 1870 - महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म हुआ। 1914 - इंग्लैंड और फ्रांस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। 1920 - इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना। 1930 - अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला। 1950 - ध्रुपद तथा खयाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फैयाज खां का निधन हुआ। 1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1985 - तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे ने 24 वर्ष तक शासन करने के बाद पद छोड़ा। 1995 - इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर हत्या। 1999 - वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन हुआ। 2001 - भारत तथा रूस ने अफगानिस्तान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की। 2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को माफी दी। 2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सज़ा सुनाई। 2008 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन हुआ। 2011 - प्रख्यात संगीतकार, गायक, अभिनेता और फिल्म निर्देशन भूपेन हज़ारिका का निधन हुआ। 2013- भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरुआत की और पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^