भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
07-Oct-2023 10:50 AM 2459
नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1586-मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। 1737-बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत। 1840-विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना। 1868-अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी। 1907-भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दु्र्गा भाभी का जन्म। 1919-गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित। 1922-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म। 1942-अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की। 1950-मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी। 1952-चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बना। 1959-सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई। 1977-सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया। 1978-पूर्व उत्कृष्ट भारतीय क्रिकेटर ज़हीर ख़ान का जन्म। 1992-भारत में त्वरित कार्रवाई बल का गठन किया गया। 1997-भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत। 2000-डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया। 2001-आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू। 2003-पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की। 2004-जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया। 2008-फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे। 2011-लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 2020-केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार का निधन। 2022-प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता अरुण बाली का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^