भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
07-Jul-2024 10:20 AM 5633
नयी दिल्ली, 07 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1758 -आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन हुआ था। 1799 - महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौरर कब्जा किया था । 1930 -ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन हुआ था। 1948 में आज ही के दिन दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई थी। 1948 -स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना हुई थी 1978 -सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया था। 1985 -बोरिस बेकर ने विंबलड़न जीता था। 1981 -क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार और कैप्टन कूल के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। 1999 - फ्रांसीसी साइंटिस्ट द्वारा पेचिस के नए टीके की खोज की गई थी। 2003- यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था। 2003- नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी। 2008 -काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोगों की मृत्यु हो गई थी। 2011-उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन हुआ था। 2012-रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 लोगों की मौत हो गई थी। 2013-विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले प्लेयर बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^