भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
07-Mar-2024 10:05 AM 1247
नयी दिल्ली 07 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1906-फ़िनलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। 1911-प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश में जन्म। 1949-भारतीय राजनीतिज्ञ गुलाम नबी आजाद का जन्म। 1952-वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी सर विवियन रिचडर्स का जन्म। 1955-भारतीय फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का जन्म। 1961-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का निधन। 1971-शेख मुजिब-उर-रहमान ने बंगलादेश की स्वतंत्रता का आह्वान किया। 1985-एड्स का पहली एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा टाइप टेस्ट शुरु किया गया। 1987-टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। 1995-मृत्युदंड देने वाला न्यूयॉर्क दुनिया का 38वां राज्य है। 2001-फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा। 2002-इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये। 2003-राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं। 2006-ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की। 2007-भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार। 2008-त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की। 2009-प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की। 2011-पाब्लो पिकासो द्वारा बनाई गई दुनिया की अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग जिसका नाम "न्यूड, ग्रीन लीव्स एंड बस्ट" है, लंदन की टेट गैलरी में प्रदर्शित की गई। 2012-हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार रवि का निधन। 2013-प्रधान मंत्री रैला ओडिंगा के वर्तमान साथी कलानोन्जो मुस्योका ने दावा किया कि केन्या के राष्ट्रपति चुनाव में डाले गए वोटों में हेराफेरी की गई थी। 2014-एक अध्ययन ने आज घोषणा की है कि रक्त में विटामिन डी का उच्च स्तर स्तन कैंसर के रोगियों के जीवित रहने की संभावना को बढ़ा सकता है और इससे लोगों में जीवित रहने की आशा जगी है। 2015-नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोगों की मौत हो गई और 143 लोग घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^