भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
07-Feb-2024 10:17 AM 2352
नयी दिल्ली 07 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1831: बेल्जियम में संविधान लागू हुआ। 1845: ब्रिटिश म्यूजियम में रखा बेशकीमती पोर्टलैंड वास यानी फूलदान एक शराबी विलियम फ्लॉयड की वजह से गिर गया था और उसके 80 टुकड़े हो गए थे। 1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया। 1915: पहली बार चलती ट्रेन से भेजा गया वायरलेस मैसेज रेलवे स्टेशन को मिला। 1939: लंदन में फिलिस्तीन कांफ्रेस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया। 1940: ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ। 1959: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नए संविधान की घोषणा की। 1962: राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया। 1962: जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मजदूरों की मौत हुई। 1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा। 1969: अल फतह के नेता यासर अराफात फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने। 1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1983: कलकत्ता में इस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई। 1986: राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए। 1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया। 1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्लाह देश के शासक बने। 2000: भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की पहली बैठक वॉशिंगटन में शुरू हुई। 2001: इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव हारे, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकार्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया। 2009: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी.लिट की उपाधि से नवाजा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^