भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
08-Oct-2024 10:08 AM 7700
नयी दिल्ली 08 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1919-गांधी जी की यंग इंडिया पत्रिका की शुरुआत। 1926-बालीवुड अभिनेता राजकुमार का जन्म। 1932-भारतीय वायुसेना का गठन। 1936-हिंदी और उर्दू साहित्य को अपने उपन्यासों और लघु कथाओं से समृद्ध करने वाले मुंशी प्रेमचंद का निधन। 1979-संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण का निधन। 1998-भारत 'फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन' का सदस्य बना। 2000-वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने। 2001-इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई। 2002-पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया। 2003-नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई। 2004-भारतीय गेहूँ पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द। शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को। 2005-पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत और कश्मीर में आए भीषण भूकंप में कम से कम 79,000 लोगों की मौत। 2007-बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई। 2018-भारत ने जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक जीते। 2020-लोकजन पार्टी के अध्‍यक्ष रामविलास पासवान का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^