भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
08-Nov-2023 10:13 AM 1644
नयी दिल्ली 08 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1627: मुगल शासक जहांगीर का निधन। 1829: ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा खत्म करने की पहल की। 1920ः भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म। 1922: दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियन बर्नार्ड का जन्म हुआ। 1927: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ। 1939ः एडोल्फ हिटलर की हत्या के लिए टाइम-बम लगाया था। किस्मत से हिटलर बच गया। 1945 : हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई। 1956ः संयुक्त राष्ट्र ने सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की। 1957: ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया। 1959: प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन हुआ। 1967: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1972: होम बॉक्स ऑफिस (HBO) लॉन्च हुआ, जो अमेरिका का सबसे पुराना पेड TV चैनल है। 1988 : चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई। 1992 : जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 1998ः बगलादेश में पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या के मामले में 15 लोगों को मौत की सजा। 1999ः राहुल द्रविड़ और सचिन तेंडुलकर ने वन-डे क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।2008ः भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा। 2013 : फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत। 2013 : सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत। 2016 : तमाम आकलन और रायशुमारियों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^