भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 नवंबर की प्रमुख घटनाए
08-Nov-2022 08:56 AM 1848
नयी दिल्ली 08 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में आठ नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1945 - हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई। 1956 - संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की। 1957 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया। 1967 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1988 - चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई। 1992 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 1998 - बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड। 1999 - राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। 2000 - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा। 2001 - अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी। 2002 - अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ। 2004 - हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत। 2005 - भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की। 2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा। 2013 - फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत। 2016- भारत सरकार ने बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों का अवैध घोषित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^