भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
09-Jan-2022 10:32 AM 3661
नयी दिल्ली 09 जनवरी (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1768- लंदन में पहली बार फिलिप अस्स्टली ने आधुनिक सर्कस का आयोजन किया। 1811- विश्व में पहली बार महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया। 1873- नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन । 1878- अम्बर्टो आई इटली का राजा बनाया गया। 1922- भारतीय वैज्ञानिक हरगोविन्द खुराना का जन्म। 1934- प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म। 1936- कोलंबिया में भूकंप से 250 लोग मारे गए। 1951- अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक मुख्यालय खुला। 1960- मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ। 1962- क्यूबा और सोवियत संघ ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किए। 1974- हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, गीतकार, गायक और अभिनेता फरहान अख्तर का जन्म। 1983- भारतीय टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा का जन्म। 2000- भारतीय धाविका हिमा दास का जन्म। 2002- माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड्स में सेंचुरी पुरस्कार से नवाजा गया। 2003- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि क़मर जलालाबादी का निधन। 2004- महमूद अब्बास को फिलिस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण का अध्यक्ष चुना गया। 2007- जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ। 2007- एप्पल इंक के सीईओ स्टीव जॉब्स ने आई फ़ोन की घोषणा की। 2012- लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी’ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^