भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
09-Jun-2022 08:43 AM 6512
नयी दिल्ली, 09जून (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1659- दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया। 1720- स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए। 1752- फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष हथियार डाले। 1789- स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटेन के जहाजों पर कब्जा किया। 1900- स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन। 1940- नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया। 1956- अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 400 लोगों की मौत। 1960- चीन में तूफान से 1,600 से अधिक लोगों की मौत। 1964- जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। 1975- बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म। 1980- अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा। 1985- बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म। 1995- हिन्दी के प्रसिद्ध निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन। 1998- प्रख्यात भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन। 2003- गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया। 2006- यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली। 2009- नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा। 2011- भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का लंदन में निधन। 2012- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^