भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
09-Mar-2022 08:38 AM 3767
नयी दिल्ली, 09 मार्च (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1776 – एडम स्मिथ की अर्थशास्त्र पर मशहूर पुस्तक ’द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन। 1858 – अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जाफर द्वितीय को 1857 में प्रथम भारतीय विद्रोह के अपराध के तहत रंगून भेजा गया। 1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी। 1951 – मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म। 1956 – सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरुर का जन्म। 1961-’डमी मानव’ के साथ रूसी अंतरीक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण। 1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत 1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या। 1985- भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी पार्थिव पटेल का जन्म। 1994 – भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन। 1999 – राबड़ी देवी ने दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाली’शाहीन-2’मिसाइल का सफल परीक्षण। 2005-थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये। 2012 – फिल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^